-
11 हजार से अधिक बकायेदारों पर होगी कार्रवाई, कॉरपोरेशन ने तैयार की सूची
लखनऊ। बिजली गुल होने पर हंगामा और जाम लगाने वाले राजधानी के बिजली उपभोक्ता बिल जमा करने में लापरवाह है। राजधानी के चारों जोन में उपभोक्ताओं पर लगभग 100 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। इनमें एक से पांच वर्ष तक बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं शामिल हैं। इन बकायेदारों से एक दिसबंर से शुरू हो रही ओटीएस योजना में वसूली की जाएगी। बकायेदारों को नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। बकाया बिल न चुकाने पर कनेक्शन कटाने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
राजधानी में मध्य जोन, जानकीपुरम, गोमतीनगर और अमौसी चार जोन हैं। इसमें अमौसी जोन का ज्यादातर हिस्सा ग्रामीण है, जबकि तीन जोन शहरी हैं। शहरी जोन के ज्यादातर भवनों में प्रीपेड, स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इससे इन तीन जोन के उपभोक्ताओं पर लगभग 25 करोड़ रुपये बिल बकाया है। किंतु अमौसी जोन में सबसे अधिक 11,450 बकायेदार हैं। इन पर 75 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इसमें सबसे अधिक करीब आठ हजार बकायेदार वृंदावन डिवीजन में हैं। जिन्होंने दो साल में एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। मुख्य अभियंता अमौसी जोन ने बताया कि इस जोन में करीब 90 फीसदी हिस्सा ग्रामीण है। यहां बिल की वसूलना हमेशा चुनौती रही है। बकायेदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। ओटीएस योजना में बकाया बिल जमा करने पर 100 फीसदी ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी पचीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके बाद भी बकाया बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ओटीएस योजना के प्रचार के लिए फीडर मैनेजर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहले चरण में मिलेगी सबसे ज्यादा छूट
मुख्य अभियंता अमौसी जोन ने बताया कि ओटीएस योजना तीन चरणों में चलाई जाएगी। पहले चरण में 1 से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वाले बकायेदारों को पूरे ब्याज की माफी के साथ मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। दूसरे चरण 1 से 31 जनवरी तक मूलधन पर 15 प्रतिशत और तीसरे चरण एक से 28 फरवरी तक मूलधन पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
अमौसी जोन के डिवीजीवन में बकायेदारी
डिवीजन |
1-2 साल |
2-3 साल |
4-5 साल |
5-10 साल |
नादरगंज |
1300 |
630 |
270 |
380 |
दुबग्गा |
1500 |
700 |
500 |
560 |
मोहनलालगंज |
2600 |
700 |
350 |
250 |
मलिहाबाद |
3700 |
350 |
650 |
360 |
लखनऊ रुरल |
9150 |
2400 |
1800 |
1500 |
आलमबाग |
230 |
120 |
30 |
35 |
कानपुर रोड |
400 |
100 |
35 |
30 |
वृंदावन |
7000 से अधिक |
900 |
160 |
170 |
ओटीएस योजना कब से कब तक
-
पहला चरण 1 दिसबंर से 31 दिसंबर
-
दूसरा चरण 1 जनवरी से 31 जनवरी
-
तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी





















