पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अब जल्द ही होनेवाली है। चुनाव आयोग की एक टीम आज राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग कर रही है। इस पार्टी में सभी दलों को बुलाया गया है। वहीं VIP, HAM और RLM जैसी पार्टियां जिन्हें राज्य पार्टी का दर्जा प्राप्त नहीं है उन्हें इस बैठक में नहीं बुलाया गया है।
कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ,बीजेपी से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राजद से औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा समेत कई नेता इस बैठक में पहुंचे हैं।
इन पार्टियों को बुलाया गया
राष्ट्रीय पार्टियां
-
इंडियन नेशनल काँग्रेस
-
आम आदमी पार्टी
-
बहुजन समाज पार्टी
-
भारतीय जनता पार्टी
-
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट)
-
नेशनल पीपुल्स पार्टी
राज्य पार्टियां
-
कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन)
-
जनता दल (यूनाइटेड)
-
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
-
राष्ट्रीय जनता दल
-
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी
-
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी





















