ICC ODI Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 का सफर महज कुछ दिनों का ही रहा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन के दम पर वे शीर्ष पर पहुंचे थे, लेकिन अब न्यूजीलैंड के धुआंधार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
बुधवार को जारी हुई ICC की नई वनडे रैंकिंग में डेरिल मिचेल 782 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा सिर्फ 1 पॉइंट पीछे (781) रहते हुए दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
मिचेल का शतक बना गेम-चेंजर
वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के पहले मैच में डेरिल मिचेल ने 118 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 119 रनों की शानदार पारी खेली। इसी पारी की बदौलत वे तीसरे स्थान से सीधे नंबर-1 पर पहुंच गए।
रोहित को वापसी का मौका
रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं (T20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं)। उनके पास जल्द ही नंबर-1 की कुर्सी वापस छीनने का शानदार मौका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है।
चरिथ असलंका 3 स्थान से लुढ़ककर 9वें नंबर पर पहुंच गए। इसके चलते बाबर आजम (छठे), हैरी टेक्टर (7वें) और श्रेयस अय्यर (8वें) स्थान पर ऊपर चढ़ गए हैं। वहीं बात अगर बाबर की करी जाए तो श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में उनके हालिया शतक का भी उन्हें फायदा मिला है।
अब सभी की निगाहें भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज पर टिकी हुई हैं। क्याकिं नंबर 1 पर वापस आनें के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। बस कुछ रेटिंग का ही फासला है।