प्रयागराज माघ मेले की समीक्षा करेगें सीएम योगी , कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, संगम नोज पर करेगें गंगा आरती

0
32
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज आयेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ शहर में करीब दो घंटे 40 मिनट तक रहेंगे। वह सुबह दस बजे प्रयागराज पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे।
इसके बाद 10:05 से 10:20 मिनट तक सिविल लाइन स्थित होटल में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे उसके बाद 10:25 बजे शहर उत्तरी से भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के रामबाग स्थित आवास पर जाएंगे।
यहां पर बजरंगबली की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे एवं 10:50 बजे संगम नोज आएंगे। मुख्यमंत्री संगम नोज पर गंगा पूजन और मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और 11:25 बजे बड़े हनुमान मंदिर बंधवा जाएंगे जहां मंदिर में दर्शन पूजन और आरती करेंगे।
योगी प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय जायेंगे और माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, उसके बाद दोपहर 12:20 पर परेड मैदान हेलीपैड से बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे एवं दोपहर 12:40 बजे बमरौली एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here