अयोध्या में रात भर चला काम, बेहतर हुआ इंतजाम, 14 कोसी परिक्रमा के साथ मेले का शुभारंभ

0
60
अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा एवं परिक्रमा मेले का शुभारंभ हो गया। सबसे अहम 14 कोसी परिक्रमा मार्ग सहित अन्य स्थानों की तैयारी में काम रात भर हुआ। मोदहा रेलवे क्रॉसिंग की संवेदनशीलता के मद्देनजर बुधवार को यहां अफसरों का जमावड़ा रहा। इसके बाद इंतजाम पूरे हो पाए।
जनौरा से सहादतगंज हनुमानगढ़ी तक के पथ को दुरुस्त कराने के लिए बुधवार को युद्ध स्तर पर काम चला। गुरुवार को भी पथ की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाता रहा। पथ के किनारे की स्ट्रीट लाइटों को जगमग करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी लाइटों को दुरुस्त कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here