बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें आलमनगर विधानसभा सीट से नरेन्द्र नारायण यादव, मधेपुरा से कविता साहा, महाराजगंज से हेम नारायण साह और मोकामा से अनंत सिंह का नाम घोषित किया गया है। जेडीयू की तरफ से जारी लिस्ट में जातिगत समीकरण को भी साधने की कोशिश हुई है।
बता दें कि कुछ सीटों को लेकर जेडीयू और चिराग पासवान की लोजपा में खटपट की खबरें सामने आई थी। हालांकि इन सीटों पर अभी जेडीयू ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।
JDU कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव?
बता दें कि एनडीए ने रविवार को अपनी सीट शेयरिंग की घोषणा की थी। इसमें बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।
देखें जेडीयू उम्मीदवारों की पहली लिस्ट-
1.आलमनगर- नरेन्द्र नारायण यादव
2.बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता 3. सिंहेश्वर (अ.जा.)- रमेश ऋषिदेव 4. मधेपुरा- कविता साहा 5.सोनबरसा (अ.जा.)- रत्नेश सादा 6. महिषी- गुंजेश्वर साह 7. कुशेश्वरस्थान (अ.जा.)- अतिरेक कुमार 8.बेनीपुर- विनय कुमार चौधरी 9. दरंभगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल 10. बहादुरपुर- मदन सहनी 11. गायघाट- कोमल सिंह 12. मीनापुर- अजय कुशवाहा 13.सकरा (अ.जा.)- आदित्य कुमार 14. काँटी- अजीत कुमार 15. कुचायकोट- अमरेन्द्र कुमार पांडेय 16. भोरे (अ.जा.)- सुनील कुमार 17. हथुआ- रामसेवक सिंह 18. बरौली- मंजीत सिंह 19. जीरादेई- भीषम कुशवाहा 20. रघुनाथपुर- विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह 21.बड़हरिया- इन्द्रदेव पटेल 22. महाराजगंज- हेम नारायण साह 23. एकमा- धुमल सिंह 24. माँझी- रणधीर सिंह 25. परसा- छोटे लाल राय 26. वैशाली- सिद्धार्थ पटेल 27. राजापाकर (अ.जा.)- महेन्द्र राम 28. महनार- उमेश सिंह कुशवाहा 29. कल्याणपुर (अ.जा.)- महेश्वर हजारी 30. वारिसनगर- मांजरीक मृणाल 31. समस्तीपुर- अश्वमेघ देवी 32. मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद 33. सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी 34. विभूतिपुर- रवीना कुशवाहा 35. हसनपुर- राज कुमार राय 36. चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार 37. मटिहानी- राजकुमार सिंह 38. अलौली (अ.जा.)- रामचंद्र सदा 39. खगड़िया- बब्लू मंडल 40. बेलदौर- पन्ना लाल पटेल 41. जमालपुर- नचिकेता मंडल 42. सूर्यगढ़ा- रामानन्द मंडल 43. शेखपुरा- रणधीर कुमार सोनी 44. बरबीघा- कुमार पुष्पंजय 45. अस्थावाँ- जितेन्द्र कुमार 46. राजगीर (अ.जा.)- कौशल किशोर 51. मोकामा- अनंत सिंह 52. फुलवारी (अ.जा.)- श्याम रजक 53. मसौढ़ी (अ.जा.)- अरूण मांझी 54. संदेश- राधा चरण साह 55. जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा 56. डुमराँव- राहुल सिंह 57. राजपुर (अ.जा.)- संतोष कुमार निराला
दो चरणों में चुनाव होंगे संपन्न
बता दें कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। बिहार में दो चरणों के तहत मतदान संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के तहत 06 नवंबर जबकि दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को बिहार में मतदान कराया जाना है। इसके अलावा 14 नवंबर को मतदान के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।