बिजली विभाग दिसंबर से करेगा OTS योजना शुरू: बकाये बिल का भुगतान आसानी से कर सकेंगे उपभोक्ता, मिलेगी छूट

0
69
लखनऊ: बिजली के बकायेदारों से राजस्व की वसूली के लिए पावर कॉरपोरेशन फिर ओटीएस योजना शुरु करने जा रहा है। बकाया धनराशि को एक मुश्त जमा करने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत और मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट मिल सकेगी। उपभोक्ता बकाये बिल का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। छूट योजना तीन चरणों में दी जाएगी।
1 दिसबंर से 31 दिसबंर तक चलने वाले पहले चरण में 25 प्रतिशत, 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले दूसरे चरण में 20 प्रतिशत और 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तीसरे चरण में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुख्य अभियंता ट्रांसगोमती वीपी सिंह ने बताया कि एक किलोवॉट और दो किलोवॉट के बकायेदार उपभोक्ता पंजीकरण कराकर बिल की अदायगी कर सकते है। इसके साथ ही बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ता भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here