जौनपुर : घर बुलाकर महिला ने चाकू से काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तार

0
51
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सरपतहा थाना क्षेत्र के ढकहा गांव में एक महिला ने मंगलवार की रात अपने पड़ोसी युवक को घर बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का वाराणसी में इलाज हो रहा है पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दकहा गांव निवासी अशफाक पुत्र अजीम सऊदी अरब से कमाकर कुछ ही दिन पहले घर आया था। सोमवार की आधी रात महिला से मिलने उसके घर अशफाक पहुंचा था। महिला के घर वालों को इसकी जानकारी हो गई और युवक की पिटाई कर दी गई।
महिला के बुलाने पर मंगलवार की रात अशफाक महिला से मिलने पहुंचा तो उसने प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार लगने से जख्मी अशफाक को आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सरपतहा थाना अंतर्गत ग्राम ढकहा में एक महिला द्वारा गांव के ही युवक पर चाकू से गंभीर प्रहार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here