संभल में रावण दहन के दिन अवैध मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

0
48
संभल जिले में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजेगा और वो भी रावण दहन के दिन। इसे लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। गुरुवार को तालाब की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर बनाई गई मस्जिद और एक मैरिज होम को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। यह बड़ा एक्शन संभल के राया बुजुर्ग गांव में हो रहा है। प्रशासन के अनुसार, यह निर्माण सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से किया गया है। गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे शुरू हुई कार्रवाई जारी है। कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कार्रवाई के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस की कई कंपनियां मौके पर मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here