नहीं रहे अभिनेता धर्मेंद्रः बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ का 89 साल की उम्र में निधन, बोले करण जौहर- It’s an End of an ERA

0
35
मुंबईः बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। कई दिनों से एक्टर का इलाज कर चल रहा था। 10 नवंबर 2025 को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के प्रतिष्ठित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इस खबर ने न सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया।
MUSKAN DIXIT (34)
करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। करण ने लिखा है कि “यह एक युग का अंत है। एक बहुत बड़ा मेगा स्टार। वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। वे सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद रहेंगे।”
G6gaAMWakAEjoUA
घर के बाहर उमड़ी भीड़, सेलेब्स ने जताया दुख
खबर फैलते ही बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया। शाहरुख खान, सलमान खान और गोविंदा जैसे सितारे उनका कुशलक्षेम जानने घर पहुंचे। देओल परिवार के सभी सदस्य लगातार उनके साथ डटे रहे।
8 दिसंबर को था जन्मदिन 
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था, यानी 8 दिसंबर 2025 को वे 90 साल के हो जाते। परिवार तो उनके जन्मदिन की धूमधाम से तैयारी कर रहा था, लेकिन इस स्वास्थ्य संकट ने सबकी योजनाओं पर पानी फेर दिया। फैंस प्रार्थनाएं कर रहे हैं कि उनका हीरो जल्द स्वस्थ होकर लौटे।
हेमा मालिनी की भावुक अपील
10 नवंबर की शाम हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की मुस्कुराती तस्वीर साझा करते हुए लिखा था: “धरम जी की चिंता करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और हम सब उनके साथ हैं। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।”
सात दशकों का शानदार सफर
धर्मेंद्र सिनेमा के सबसे प्रिय और सम्मानित कलाकारों में शुमार रहे। 70 वर्षों से ज्यादा के करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में उनके नाम हैं। उनका मशहूर डायलॉग “बसंती, इन कुत्तों के आगे मत नाचना” आज भी लोगों की जुबान पर है।
आखिरी फिल्म इस क्रिसमस पर
धर्मेंद्र का करियर छह दशकों से ज्यादा का है, जिसमें 300 से अधिक फिल्में हैं। वे आखिरी बार कृति सेनन और शाहिद कपूर वाली ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दिखे। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे सक्रिय थे। हाल ही में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ व ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए। उनकी अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ अगस्त्य नंदा के साथ 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड ने अपना ‘ही-मैन’ खो दिया। उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here