मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा : मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर

0
43
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मकान में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतकों में ललन शाह, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पांच घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह घटना मोतीपुर इलाके के वार्ड संख्या 13 में मध्यरात्रि के आसपास हुई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी जिसने इमारत की तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त लोग सो रहे थे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए… शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’
शुरुआत में स्थानीय लोग आग की लपटें उठते देखकर और तेज चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लेकिन ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने अग्निशमन नियंत्रण कक्ष और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
FSL की टीम कर रही है जांच
पुलिस अधिकारी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आग थर्ड फ्लोर में लगी थी और मामले की जांच जारी है। लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी, हालांकि सिलेंडर ब्लास्ट की बात गलत पाई गई है। मोतीपुर नगर परिषद के सभापति ने भी यही आशंका जताई और बताया कि FSL टीम जांच कर रही है कि आखिर आग कैसे लगी। वहीं पड़ोस में रहने वाले छोटे लाल गुप्ता ने बताया कि “शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी। परिवार के दूसरे सदस्य जो झुलसे हैं, वो दूसरे कमरे में सो रहे थे। 4 घायलों को मुजफ्फरपुर लाया गया है. 5 की मौत हुई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here