दिवाली मनाने देहरादून से घर जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर ही मौत

0
45
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बस का इंतजार कर रहे एक 32 साल के युवक की डंपर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसपी सागर जैन ने बताया कि मृतक की पहचान सुंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो छजपुरा गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि वह सोमवार रात देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा था, तभी सहारनपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
देहरादून में मजदूरी करता था युवक
घटना के बाद, गुस्साए गांव वाले घटनास्थल पर जमा हो गए और डंपर ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि उप जिलाधिकारी सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार को हर मुमकिन मदद और वाहन चालक को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि सुंदर देहरादून में मजदूरी करता था और दिवाली मनाने घर जा रहा था।
सिलेंडर फटने से ढह गया घर
वहीं, यूपी के आगरा में भी दिवाली के दिन बड़ा हादसा हो गया। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा गली नंबर 5 में स्थित एक घर में सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशायी हो गया। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के मकानों में भी दरारें आ गईं। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here