UP Long Weekend: उत्तर प्रदेश में 19-23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर, राज्य सरकार का अवकाश कैलेंडर जारी

0
69
  • इसके बाद छठ पूजा की भी छुट्टी मिलेगी, छठ का त्योहार 25 से 28 अक्टूबर के तक
अक्टूबर माह के आने वाले दिनों में त्योहारों के साथ छुट्टियां भी खूब मिलने वालीं हैं। नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ के बाद अब दीपावली की तैयारियों जोरों-शोर से हो रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सालभर की सभी छुट्टियों के लिए कैलेंडर जारी किया है।
इस कलेंडर के मुताबिक इस बार दीपावली, भाईदूज और गोवर्धन के त्योहार पर स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दिवाली का त्योहार दो दिन चलता है, एक दिन छोटी दिवाली होती है जिसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं और अगले दिन बड़ी दिवाली मनाई जाती है। जबकि, दिवाली के ठीक बाद गोवर्धन और भाई दूज का त्योहार भी मनाया जाता है। इसी दौरान बैंकों में भी कामकाज नहीं होगा।
19 अक्टूबर को रविवार को पड़ने के कारण दिवाली की छुट्टियां एक दिन पहले से ही शुरू हो जाएंगी। इसके बाद अगले दिन 20 और फिर 21 अक्टूबर को सोमवार व मंगलवार को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी और 23 अक्टूबर को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। यानी पांच दिनों की छुट्टी रहेगी।
ऐसे में स्कूलों में बच्चों और अभिभावकों को लंबी छुट्टियों का आनंद मिलेगा। हालांकि, अक्टूबर के महीने में छुट्टियों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा, इसके बाद छठ पूजा की भी छुट्टी मिलेगी। इस बार छठ का त्योहार 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here