पटनाः महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुकेश सहनी के छोटे भाई संतोष सहनी को गौरा बौराम से टिकट दिया गया है। वहीं, दरभंगा शहर से उमेश सहनी पार्टी उम्मीदवार बनाए गए हैं।
कई उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
मुकेश सहनी ने बताया कि गौड़ बौराम विधानसभा क्षेत्र में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मेरे छोटे भाई संतोष सहनी ने महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। यह क्षण पार्टी के संघर्ष, प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उमेश सहनी ने भी महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है।
विधानसभा सीट |
उम्मीदवार का नाम |
गौड़ बौराम |
संतोष सहनी |
दरभंगा शहर |
उमेश सहनी |
आलमनगर |
नवीन निषाद |
औराई |
भोगेंद्र सहनी |
बरुराज |
राकेश राय |
कुशेश्वर स्थान |
गणेश भारती सदा (SC) |




















