बहराइच। मिहींपुरवा कोतवाली थाना क्षेत्र मुर्तिहा के ग्राम हरखापुर निवासी एक किसान खेत में लौकी तोड़ने गया था। वहां पहले से मौजूद, तेंदुए ने हमला कर किसान को. लहूलुहान कर दिया।
ड्रोन कैमरे में फिर दिखा भेड़िया
बहराइच। तहसील क्षेत्र महसी में पांचवां भेड़िया बुधवार को ड्रोन कैमरे में कैद हो गया। अब इसके पकड़े जाने की उम्मीद बढ़ गई है। लगभग 20 दिन बाद भेड़िया वन विभाग के ड्रोन कैमरे में फिर कैद हुआ है। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िया सिसैया चूड़ामणि गांव के कछार से चहलारी घाट की ओर जाता दिखा है। इसके बाद कॉम्बिंग बढ़ा दी गई है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

बहराइच में फिर भेड़िये का हमला, मां के साथ सो रहे मासूम को खींचकर ले जा रहा था आदमखोर
बहराइच में एक बार फिर से आदमखोर भेड़िये ने हमला किया है.
यूपी के बहराइच में एक बार फिर से आदमखोर भेड़िये ने हमला किया है. इस हमले में एक मासूम बच्चा और बच्ची घायल हो गए. भेड़िये ने सोते समय उनपर हमला किया. वहीं, एक अन्य घटना में 13 साल की लड़की पर तेंदुए ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. घायलों को महसी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किया गया. बाद में बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसको लखनऊ के अस्पताल में एडमिट करवाया गया. घटना के बाद से गांव में खौफ का माहौल है.





















