शाहदरा में जन्मदिन पार्टी पर गोली, 27 वर्षीय गगन की हत्या—पार्टी में घटी वारदात

0
51
नई दिल्ली: जन्मदिन के जश्न में धांय-धांय ने दिल्ली के शाहदरा जिले में लोगों को दहला दिया। यहां 27 साल के युवक गगन की, उसके घर के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उसके जन्मदिन से कुछ मिनट पहले हुई। गगन आधी रात 12 बजे जन्मदिन मनाने वाला था। घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर डीसीपी शाहदरा, फर्श बाजार थाने के SHO, शाहदरा थाने के SHO, क्राइम टीम और FSL टीम पहुंची। और मामले की जांच शुरू की।
बर्थडे से कुछ मिनट पहले सिर में मार दी गोली
बता दें कि मृतक के शव को गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पिता के अनुसार, गगन अपने दोस्त से मिलने गया था। गगन जब किसी से गले मिला, उसी दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। हमलावर ने गोली मारने के बाद 2 राउंड हवा में फायर भी किया था।
10 दिन पहले ही गगन बने थे पिता
मृतक गगन शादीशुदा था और उसका 10 दिन का बेटा भी है। गगन की हत्या के बाद उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके घर में मातम छा गया है। गगन के परिजनों ने हत्या के दोषी को सजा दिलाने की मांग है। लेकिन फिलहाल पुलिस के सामने चुनौती गोली चलाने वाले शख्स का पता लगाने की है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पड़ताल के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है।
खून की वारदात के बाद दहशत में लोग!
इस वारदात ने इलाकों के लोगों का सहमा दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी जो भी उसको सजा दिलाई जाएगी। उसको पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here